छत्तीसगढ़

राम जानकी सेवा समिति ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ घर

बालोद छत्तीसगढ़ l

भीषण गर्मी को देखते हुए राम जानकी सेवा समिति द्वारा शीतल जल प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस ने किया शुभारंभ

प्याऊ घर का शुभारंभ पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथों पूजा-अर्चना के बाद आम लोगों के लिए किया गया।

राहगीरों को मिलेगी राहत

समिति के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्याऊ घर खोलने का निर्णय लिया गया है।

जानवरों के लिए भी पानी की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा जानवरों के लिए भी कई स्थानों पर कोटना लगाकर पानी की व्यवस्था की जा रही है।

सेवा कार्यों की हुई सराहना

इस अवसर पर संजय बैंस ने कहा कि राम जानकी सेवा समिति मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है और समिति के सदस्य हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

कई सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मनीष जैन, गोविंद सिन्हा, मोती कुचेरिया, मनीष जेठवानी, पंकज जेठवानी, मनीष राजपूत, राजा गुप्ता, साहिल चंद्राकर, पिंटू यादव, शमशेर खान, देवराज जैन, मोनू गुप्ता, रवि यादव, दीपक यादव सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पानी केन की व्यवस्था विनोद ठाकुर द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!