E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

राजनांदगांव जिला अस्पताल के उन्नयन कार्य का लोकार्पण, नए सीएमएचओ कार्यालय का भूमिपूजन

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दी सौगात, स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने पर जोर

राजनांदगांव, 03 जून। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में 6 करोड़ 42 लाख 70 हजार रुपए की लागत से किए गए प्लिंथ अपग्रेडेशन एवं उन्नयन कार्य का लोकार्पण तथा नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला चिकित्सालय प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिली मजबूती

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रुपए की लागत से जिला अस्पताल भवन का ऊंचाई विस्तार एवं उन्नयन कार्य पूरा किया गया है, जबकि 2 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से नए सीएमएचओ कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी

उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना बड़ी चुनौती है, लेकिन राजनांदगांव जिले में इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जिले की मातृ मृत्यु दर राज्य के औसत से कम होना सुखद संकेत है।

अस्पताल में बढ़ेंगी नई सुविधाएं

विधानसभा अध्यक्ष ने जिला अस्पताल में छत मरम्मत, लिफ्ट सुधार, डीएमएफ मद से दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति, डेंटल एक्स-रे मशीन और सेपरेटर मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अस्पताल की अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा करने का प्रयास करेगी।

नए स्वरूप में दिख रहा जिला अस्पताल

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जिला अस्पताल अब नए स्वरूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ जिलेवासियों की सेवा कर रहा है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तत्परता से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की हो रही निगरानी

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वास्थ्य टीम की सराहना करते हुए कहा कि सही दिशा में मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने की जरूरत है। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने बताया कि जिले में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे मातृ मृत्यु दर में कमी आई है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन पंकज लुका सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!