छत्तीसगढ़

सौरभ बने डॉक्टर, मित्तल परिवार गौरवान्वित l

बालोद छत्तीसगढ़ l

दल्लीराजहरा में खुशी का माहौल, लगातार मिल रही बधाइयां

बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर के युवा सौरभ मित्तल ने डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर परिवार, समाज और नगर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद पूरे मित्तल परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। नगरवासियों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

शिक्षा और संस्कारों से बनी परिवार की पहचान

मित्तल family को नगर में शिक्षा और संस्कारों के लिए विशेष पहचान मिली हुई है। परिवार के अब तक चार सदस्य डॉक्टर बन चुके हैं। वहीं एक बेटी बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत है और परिवार की पांचवीं बेटी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है।

सौरभ बोले – सफलता परिवार और गुरुजनों की देन

सौरभ मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी परिवार ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया और सेवा, अनुशासन व संस्कारों की सीख दी।

माता-पिता ने जताया गर्व : –  माता सीमा मित्तल ने कहा कि बच्चों की मेहनत और समर्पण परिवार के लिए गर्व का विषय है। वहीं पिता दीपक मित्तल ने कहा कि सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और धैर्य छिपा होता है।

भाई ने बताया प्रेरणा की मिसाल 

बड़े भाई सार्थक मित्तल ने कहा कि सौरभ की सफलता पूरे परिवार की मेहनत और विश्वास की जीत है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

परिजनों शैलेश, ईशा, प्रज्ञा, मौली और डिंपी ने सौरभ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नगरवासियों ने मित्तल परिवार की इस उपलब्धि को शिक्षा, संस्कार और मेहनत की बड़ी जीत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!