छत्तीसगढ़

बैंक खाते का लालच देकर लोगों से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बालोद, छत्तीसगढ़ l

5 हजार रुपये प्रतिमाह का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

बालोद, 17 जून 2026। बालोद पुलिस ने बैंक खाता खुलवाकर लोगों के खाते का दुरुपयोग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को बैंक खाता खोलने पर प्रतिमाह 5 हजार रुपये मिलने का लालच देता था और खाते से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अपने पास रख लेता था।

खातों में 6.31 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन

पुलिस के अनुसार, आरोपी पुरानिक देवांगन ने प्रेम सिंह देवांगन समेत अन्य लोगों को इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा बालोद में खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया। खाते खुलवाने के बाद एटीएम कार्ड, पिन और बैंक खाते से लिंक सिम अपने पास रख लिया। बाद में इन खातों में कुल 6 लाख 31 हजार 256 रुपये का लेन-देन हुआ, जिसके कारण संबंधित बैंक खातों को सीज कर दिया गया।

फेसबुक रील के जरिए मिला था ऑफर

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे फेसबुक रील देखते समय एक कथित कैसीनो गेम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने का ऑफर मिला था। संपर्क करने पर उसे प्रति माह 5 हजार रुपये देने का लालच दिया गया। इसके बाद उसने अन्य लोगों के नाम पर खाते खुलवाकर एटीएम कार्ड और सिम हरियाणा भेज दिए।

पासबुक और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की पासबुक तथा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 285/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक लक्ष्मण साहू एवं आरक्षक बनवाली साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी का परिचय

गिरफ्तार आरोपी पुरानिक देवांगन (34 वर्ष) पिता चेतन लाल देवांगन, निवासी ग्राम कोरगुड़ा, थाना एवं जिला बालोद का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!