छत्तीसगढ़

डौण्डीलोहारा में 72 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर पकड़े

बालोद छत्तीसगढ़ l

बड़ी कार्रवाई में करोड़ों का माल बरामद

बालोद जिले के डौण्डीलोहारा थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 72.621 किलोग्राम गांजा, चार मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 40.52 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लेकर कुछ तस्कर मोटरसाइकिलों के जरिए मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्राम भेड़ी तिराहा के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली गई।

प्लास्टिक टब में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

जांच के दौरान दो मोटरसाइकिलों में लगाए गए विशेष कैरियर पर रखे बड़े प्लास्टिक टबों की तलाशी ली गई। टबों के भीतर गुप्त रूप से बनाए गए हिस्सों में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कुल 50 पैकेटों में भरा 72.621 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

मामले में श्याम गोंड, पवन गोंड, प्रदीप चौहान और संजय कुमावत को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देशन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की, साइबर सेल और डौण्डीलोहारा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!