
बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बालोद पुलिस ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कृषि भूमि की बिक्री करने वाले मामले में एक आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
15 लाख में किया था जमीन का सौदा
आरोपियों ने ग्राम लाटाबोड निवासी डमेन्द्र कुमार गंजीर की 1 एकड़ 60 डिसमिल कृषि भूमि की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर स्वयं को जमीन मालिक बताकर 15 लाख रुपये में बिक्री का सौदा किया था।
डेढ़ लाख रुपये लिया था बयाना
आरोपियों ने खरीदार कमला वर्मा से 1.50 लाख रुपये बयाना राशि प्राप्त कर इकरारनामा तैयार किया और फर्जी ऋण पुस्तिका सौंप दी। बाद में दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी मिलने पर खरीदार ने अपनी राशि वापस मांगी।
मोबाइल जब्त, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र बहादुर सोनी (40) निवासी खैरतराई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एक आरोपी अब भी फरार

मामले का मुख्य आरोपी हरिशंकर गजभिये निवासी परसोदा फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
इनकी रही अहम भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा, आरक्षक लक्ष्मण और आरक्षक खिलेश नेताम का विशेष योगदान रहा।




