छत्तीसगढ़

कुसुमकसा-धुरवाटोला के 5 अग्निवीरों का सम्मान

बालोद (छत्तीसगढ़)।

बैस निवास में हुआ भव्य अभिनंदन समारोह

बालोद/डल्ली राजहरा। कुसुमकसा एवं धुरवाटोला क्षेत्र के लिए मंगलवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। ग्राम कुसुमकसा के तीन और धुरवाटोला के दो युवाओं का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत चयन होने पर कुसुमकसा स्थित बैस निवास में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चयनित युवाओं का शाल, श्रीफल और तिलक लगाकर सम्मान किया गया।

पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा क्षेत्र

अग्निवीरों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और छत्तीसगढ़ महतारी की जय के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा इस स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।

संजय बैस बोले- क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि एक साथ पांच युवाओं का भारतीय सेना में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि किसान परिवारों से निकलकर देश सेवा के लिए आगे बढ़े ये युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने चयनित जवानों और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंजू बैस ने युवाओं को बताया प्रेरणास्रोत

जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित सैनिक सम्मान समारोह का सकारात्मक प्रभाव अब दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं का सेना की ओर बढ़ता रुझान गर्व का विषय है और चयनित अग्निवीर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कृषि विभाग की सभापति आशा आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आशा आर्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। सम्मान समारोह के अंत में चयनित जवानों ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!