छत्तीसगढ़

लो वोल्टेज समस्या पर ज्ञापन सौंपा

बालोद छत्तीसगढ़ l

व्यापारियों ने जताई नाराजगी

बालोद शहर एवं आसपास के मोहल्लों में लगातार हो रहे विद्युत वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को लेकर व्यापारी संघ सदर रोड ने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की गई।

गर्मी में बढ़ी परेशानी

व्यापारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई में वोल्टेज अप-डाउन हो रहा है, जिससे पंखे, लाइट और अन्य उपकरण सही तरीके से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। भीषण गर्मी में आम नागरिकों, बच्चों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

व्यापार पर असर

ज्ञापन में कहा गया कि बार-बार वोल्टेज घटने-बढ़ने से विद्युत उपकरण खराब होने का खतरा बना हुआ है, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही बाजार की व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

आंदोलन की चेतावनी

व्यापारियों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर एवं लाइन सुधार जैसे आवश्यक कार्य जल्द कराए जाएं। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में व्यापारी एवं नागरिक आंदोलन करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष हरीश सांखला, उमाशंकर मंत्री, हेमंत अग्रवाल और श्रवण टावरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!