
धरसीवाँ। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धरसीवाँ विधानसभा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक Anuj Sharma के नेतृत्व में ग्राम चरौदा स्थित मुक्तेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया l

प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य व देश की प्रगति की कामना
मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।

विधायक अनुज शर्मा ने रखे विचार
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रुद्राभिषेक के बाद आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा।
जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं।




