छत्तीसगढ़

पद्मश्री फूलबासन बाई से मिले विधायक देवेंद्र यादव

बालोद छत्तीसगढ़ l

अपहरण प्रयास के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग

भिलाई। पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई से बुधवार सुबह भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मुलाकात की। हाल ही में फूलबासन बाई के अपहरण के प्रयास की घटना के बाद विधायक ने उनके घर पहुंचकर हालचाल जाना और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग उठाई।

मुलाकात के दौरान भावुक हुईं फूलबासन बाई

मुलाकात के दौरान फूलबासन बाई विधायक देवेंद्र यादव को देखकर भावुक हो गईं और अपनी पीड़ा साझा की। काफी देर तक चर्चा के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए घटना को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया।

सरकार और पुलिस के लिए शर्मनाक घटना”

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि पद्मश्री सम्मान प्राप्त कर महिलाओं और समाज के उत्थान के लिए वर्षों से काम कर रहीं फूलबासन बाई के साथ इस तरह की घटना शासन और पुलिस प्रशासन के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सामने आए आरोपियों ही नहीं, बल्कि पूरे मामले के पीछे की साजिश की भी गहराई से जांच होनी चाहिए।

“विधायक और पूर्व विधायकों जैसी सुरक्षा मिले”

देवेंद्र यादव ने कहा कि फूलबासन बाई पिछले 28 वर्षों से वनांचल क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के लिए लगातार काम कर रही हैं। ऐसे में उन्हें विधायक और पूर्व विधायकों की तरह सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है, लेकिन कांग्रेस परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन यादव, पूर्व विधायक छन्नी साहू, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, प्रदेश सचिव मेहुल मारु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!