
बजट को बताया दूरदर्शी
वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद दुरेंद्र साहू ने नगर निगम के वर्ष 2026-27 के बजट को दूरदर्शी एवं जनहितकारी बताते हुए महापौर श्री मधुसूदन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजट में पूरे शहर के समग्र विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।
तालाब सौंदर्यीकरण पर जोर
पार्षद साहू ने बताया कि वार्ड 45 के तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर स्थल मिलेगा।
सड़क निर्माण को मिले 7 करोड़
आरके नगर चौक से डोंगरगांव रोड तक सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
ओवरहेड टैंक से पेयजल सुविधा
वार्ड 45 में 5 करोड़ रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इससे क्षेत्रवासियों को पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
हाई मास्क लाइट से बढ़ेगी सुरक्षा
हाई मास्क लाइट योजना में वार्ड 45 को शामिल किया गया है, जो सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करेगा।
ई-व्हीकल चार्जिंग की पहल
शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग सेंटर की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिसे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप अहम कदम माना जा रहा है।
महिलाओं के लिए हॉस्टल योजना
पार्षद ने बताया कि 2 करोड़ रुपये की लागत से महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण की योजना बनाई गई है, जिससे कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित आवास मिलेगा।
छात्राओं की शिक्षा को सहयोग
शहर के दो कन्या हाई स्कूलों में 50-50 निर्धन छात्राओं की शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल है।
जनहित में मजबूत बजट
अंत में पार्षद दुरेंद्र साहू ने कहा कि यह बजट विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने वाला है, जिसका लाभ आमजन को मिलेगा। उन्होंने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन का आभार जताया।




