
पार्षद टी ज्योति की मांग पर कार्य
नगर के आत्मानंद विद्यालय परिसर में वार्ड पार्षद श्रीमती टी ज्योति की मांग पर बोर खनन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस कार्य से स्कूल में लंबे समय से बनी जल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को राहत मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
बोर खनन कार्य की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, वार्ड पार्षद टी ज्योति, प्रधानाध्यापक महेश गोरे तथा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में की गई।
विकास कार्य जारी रहेंगे
पार्षद टी ज्योति ने कहा कि आत्मानंद विद्यालय में नगर के कई छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। विद्यालय क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है। आगे भी जनहित के कार्य लगातार किए जाएंगे।
पूर्व में भी हुए कार्य
उन्होंने बताया कि पार्षद निधि से पहले भी बोर खनन कराया गया था, जिससे पानी की समस्या दूर हुई थी। साथ ही सीसी रोड का निर्माण कराया गया। विद्यालय की बाउंड्रीवाल मरम्मत कार्य भी जल्द नगर पालिका द्वारा कराया जाएगा। बोर खनन कार्य पूर्ण होने पर शाला प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।




