
बालोद।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” एवं धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर आज ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा लाटाबोड़ में धरना-प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया गया। महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान शामिल हुए।
मनरेगा में वादाखिलाफी का आरोप
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने 125 दिन रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन पिछले पाँच वर्षों में श्रमिकों को औसतन मात्र 50 दिन ही काम मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर मजदूरों को ठगा जा रहा है।
किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : विकास चोपड़ा
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया किसानों के प्रति कभी भी सकारात्मक नहीं रहा। पहले भी किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया तो सरकार ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा के तहत रोजगार का अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं किसान : यज्ञदेव पटेल
कांग्रेस प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में सबसे बड़ा वर्ग किसान है और सरकार को उनके हितों की अनदेखी करने का कोई अधिकार नहीं है।
धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने धान का अंतिम दाना खरीदने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। क्षेत्र में आज भी कई किसान धान बेचने से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने और किसानों को राहत देने की मांग की।
सरकार की नीयत और हैसियत पर सवाल : विधायक संगीता सिंह
विधायक संगीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार सोसायटियों में जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को डराने-धमकाने के लिए छापेमारी जैसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पहले सरकार की नीयत पर संदेह था, अब उसकी हैसियत भी सवालों के घेरे में है।
अर्धनग्न होकर किया चक्काजाम
धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्ग-बालोद मुख्य मार्ग पर पहुंचे और धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर अर्धनग्न होकर चक्काजाम किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
इन नेताओं ने भी किया संबोधन
धरना प्रदर्शन को रवि प्रकाश पांडे, ओमप्रकाश गजेंद्र, लता कोर्राम, शारदा सिंह, धीरज उपाध्याय, पद्मनी साहू, टुकेश हिरवानी, कृष्णा दुबे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में पुरुषोत्तम पटेल, शंभू साहू, कमलेश श्रीवास्तव, देवेंद्र साहू, रोहित सागर, वैभव साहू, विनोद बंटी शर्मा, रीता सोनी, कासीमुद्दीन कुरेशी, सतीश यादव, अनिल यादव, सुमित शर्मा, दिनेश साहू, गंगाराम साहू, शेख मदीना, अश्विनी गौतम, मनोज ठाकुर, विमलेश साहू, उत्तम साहू, रघुनाथ ठाकुर, राहुल निषाद, श्यामा देवी, दुष्यंत साहू, तोमर साहू, खोरबहराराम पटेल, कोमल साहू, अशोक कल्याणी, दुर्गा प्रसाद साहू, सोमेश्वर यादव, सोमेश्वर देवीराम, गजीर, साधुराम, शाहिद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।




