E-Paperखेलछत्तीसगढ़दुनियादेश

रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, टी. ज्योति रहीं मुख्य अतिथि

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, दल्लीराजहरा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट दल्लीराजहरा के तत्वावधान में किया गया है, जिसमें रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ नगर के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

चार टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले

इस प्रतियोगिता में कुल चार टीमें राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस एवं वंदेभारत एक्सप्रेस हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता हेतु 10 जनवरी 2026 को पंजीकृत खिलाड़ियों का ऑक्शन संपन्न हुआ था।

मुख्य अतिथि ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ वार्ड पार्षद टी. ज्योति द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने का संदेश दिया।

उद्घाटन मैचों में हमसफर एक्सप्रेस का दबदबा

प्रतियोगिता के पहले मैच में दुरंतो एक्सप्रेस एवं हमसफर एक्सप्रेस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें हमसफर एक्सप्रेस ने 25 रनों से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में राजधानी एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस आमने-सामने रहे, जिसमें हमसफर एक्सप्रेस ने 7 रनों से रोमांचक जीत हासिल की।

विशेष अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

उद्घाटन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जी.के. आर्या (मुख्य स्टेशन प्रबंधक), एम.आर. साहू (मुख्य यातायात नियंत्रक), हरिष राव (एस.एस.ई), खुशाल सिंह (मुख्य लोको निरीक्षक), प्रशांत कुमार (शाखा सचिव, मजदूर कांग्रेस), धन सिंह ध्रुव (चीफ ओ.एस.), तरुण चंद्रा (समाजसेवी), एच.के. साहू (डी.टी.आई.), पी.आर. अलेनन्द्र (मुख्य लोको निरीक्षक) सहित टी. रमनारव, सुजीत कुमार झा, उत्तम कुमार, अरुण कुमार, बबलू दर्रों, अतुल कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार गोटे, एस.एस. गवर्ना, थानेश्वर, संतोष डड़सेना, महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

24 जनवरी को होगा समापन समारोह

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन 24 जनवरी 2026 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!