E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

राजगामी न्यास संपदा अध्यक्ष बनीं पूर्णिमा साहू, साहू समाज में खुशी की लहर

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

शासन के प्रति जताया आभार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती पूर्णिमा साहू को राजगामी न्यास संपदा राजनांदगांव का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर साहू समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के लोगों ने इसे गौरवपूर्ण निर्णय बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई

जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रेवाडीह स्थित निवास पहुंचकर श्रीमती पूर्णिमा साहू को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का संदेश भी उन्हें सौंपा गया।

नारी शक्ति का सम्मान

उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

पहली महिला अध्यक्ष बनीं

गौरतलब है कि राजगामी न्यास संपदा में पहली बार किसी महिला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महामंत्री नीलमनी साहू, पूर्व महामंत्री नंदू साहू, डॉ. महेश साहू, यशवंत साहू, माधव साहू, उमेश साहू, चंद्रशेखर साहू, ओमप्रकाश साहू, राघवेंद्र साहू, परदेशी राम साहू सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मीडिया प्रकोष्ठ ने दी जानकारी

उक्त जानकारी मीडिया प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अंकालू साहू ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!