E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

घुमका में निर्वाचन तैयारी पर सवाल, कांग्रेस ने प्रशासन को घेरा

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

शराब दुकान पर सक्रिय, चुनाव में लापरवाह—दुबे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने घुमका नगर पंचायत चुनाव की प्रारंभिक मतदाता सूची पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जहां शराब दुकान खोलने में पूरी तत्परता दिखाई, वहीं चुनावी तैयारियों में लापरवाही बरती गई है।

परिसीमन में भारी गड़बड़ी का आरोप

दुबे ने कहा कि कुल 3197 मतदाताओं के आधार पर 15 वार्डों में लगभग समान संख्या (करीब 213 प्रति वार्ड) होनी चाहिए थी, लेकिन कई वार्डों में यह संतुलन पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। कुछ वार्डों में 114 से 167 तक मतदाता हैं, जबकि अन्य में 200 से 300 से अधिक मतदाता दर्ज किए गए हैं, जो निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

नगर पंचायत को बताया नगर पालिका

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रारंभिक मतदाता सूची में घुमका नगर पंचायत को “नगर पालिका” के रूप में प्रकाशित किया गया है, जो प्रशासनिक लापरवाही या साजिश की ओर इशारा करता है।

लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप

दुबे ने कहा कि इस तरह की त्रुटियां दर्शाती हैं कि प्रशासन नगर पंचायत में चुनाव टालने या प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम बताया।

महिला सशक्तिकरण पर भी सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि शराब दुकान संचालन के लिए गोठान और महिला प्रशिक्षण केंद्र को खत्म किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण योजनाओं को नुकसान पहुंचा है।

निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर त्रुटियों को सुधारने और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!