छत्तीसगढ़

आज भजन प्रस्तुति देंगी ज्योति सोनी

बालोद छत्तीसगढ़ l

आयोजन आज शाम 5 बजे

दल्लीराजहरा। वार्ड क्रमांक 13 में आयोजित धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम में आज 27 अप्रैल को संध्या 5 बजे विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम होगा।

हिंदी-छत्तीसगढ़ी भजनों की प्रस्तुति

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका ज्योति सोनी अपने कलाकारों के साथ हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भजनों की प्रस्तुति देंगी।

भक्ति और संस्कृति का संगम

लोक गायिका ज्योति सोनी अपनी मधुर आवाज और लोक संस्कृति से ओतप्रोत भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत करेंगी। ज्योति सोनी रायपुर दूरदर्शन में वंदे मातरम् गीत की प्रस्तुति भी दे चुकी हैं।

संगीत जगत से मिला मार्गदर्शन

ज्योति सोनी के संगीत मार्गदर्शक छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के मोहन सुंदरानी जी तथा दल्लीराजहरा निवासी गीतकार एवं संगीतकार भुवन साहू जी हैं।

श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील

आयोजक समिति के अध्यक्ष विजय सिन्हा जी एवं अन्य सदस्यों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण जी के प्रवचन एवं लोक गायिका ज्योति सोनी के भक्ति गीतों का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!