
रायपुर। राजधानी रायपुर के डुंडा-सेजबहार में आयोजित द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’ में धरसीवां विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशभर के कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अनुज शर्मा ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान आयोजकों और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया।
साहित्य को बताया समाज का दर्पण
अपने संबोधन में अनुज शर्मा ने कहा कि कविता और साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि काव्य कुंभ विचारों, भावनाओं और संस्कृति का संगम है, जो समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है।
युवाओं को दिया संदेश

विधायक ने युवाओं से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाकर देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन को साहित्यिक विरासत को सहेजने का सराहनीय प्रयास बताया।
कवियों और साहित्यकारों का सम्मान
कार्यक्रम में देशभक्ति, हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार और समसामयिक विषयों पर कविताओं का पाठ हुआ। समापन अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले कवियों और साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
बड़ी संख्या में पहुंचे साहित्य प्रेमी
आयोजन में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




