
बालोद में NSUI कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
बालोद जिले में NAT-NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

NSUI के कद्दावर नेता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
छात्रों के भविष्य को बताया संकट में
NSUI नेताओं ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय हैं। ऐसे मामलों से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। संगठन ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग भी उठाई।
कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस दौरान साजन पटेल, सुमित शर्मा, दिनेश्वर साहू, टमेश कुमार, छबि ठाकुर, मनीष कुमार, पुष्कर पटेल सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निष्पक्ष जांच की मांग
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा। NSUI ने केंद्र एवं संबंधित एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की




