छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा में खेल व विकास कार्यों हेतु ज्ञापन

बालोद छत्तीसगढ़ l

पार्षद टी ज्योति ने अधिकारी को सौंपा मांग पत्र

दल्लीराजहरा क्षेत्र में खेल सुविधाओं और वार्ड विकास कार्यों को लेकर पार्षद टी ज्योति द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण के अधिकारी राजेश सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर स्वीकृति देने का अनुरोध किया गया।

 क्रिकेट ग्राउंड में सुविधाएं बढ़ाने की मांग

ज्ञापन में दल्लीराजहरा स्थित क्रिकेट ग्राउंड में बाउंड्रीवाल, फ्लड लाइट और टर्फ विकेट निर्माण के लिए CSR विशेष निधि से स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव टी रमना राव, संतोष डडसेना, कुशाल ठाकुर और धनसिंह ध्रुव भी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने की पहल

पार्षद टी ज्योति ने कहा कि यह मैदान क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन वर्तमान में आधारभूत सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रतियोगी वातावरण नहीं मिल पा रहा है।

सोलर पैनल और हाई मास्क लाइट की मांग

वार्ड में हुए बोर खनन के बाद सोलर पैनल के माध्यम से बोरवेल संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भी CSR निधि से स्वीकृति मांगी गई। साथ ही वार्ड क्रमांक 26 के तीन स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने की मांग रखी गई।

 अधिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

राजेश सिंह राणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के माध्यम से प्रस्ताव को आगे बढ़ाने और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!