
देवलाल ठाकुर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
ग्राम पंचायत खलारी में नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान गांव में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डोम शेड का भूमिपूजन भी किया गया l
ग्रामीणों को गांव में मिलेगी सुविधा

कार्यक्रम में अतिथियों ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने खुशी जताई कि अब धान खरीदी, खाद और बीज जैसी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी।
सरपंच ने जताया आभार
ग्राम सरपंच दुग्गा जी ने कहा कि यह गांव के लिए गौरव का दिन है। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी कि गांव में ही धान खरीदी केंद्र और सहकारी समिति खुले। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और देवलाल ठाकुर का आभार जताया।
किसानों के हित में सरकार

मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में 513 नवीन सेवा सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया है, जिसमें डौंडी ब्लॉक में 8 समितियां शामिल हैं।
ये रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता संजय बैंस ने की। विशिष्ट अतिथि सोमेश साहू, अध्यक्ष हितेश साहू, जनपद सदस्य उर्वशा, महामंत्री मितेंद्र वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमन दुग्गा ने किया।




