E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: युवाओं को नई उड़ान – कमलेश प्रजापति

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला सह कोषाध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने छत्तीसगढ़ सरकार के “संकल्प बजट 2026-27” का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट युवाओं के सर्वांगीण विकास, उच्च शिक्षा, तकनीकी कौशल और रोजगार सृजन पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उच्च शिक्षा को बढ़ावा

राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान एवं व्यावसायिक परीक्षा मंडल की क्षमता वृद्धि के लिए ₹731 करोड़ का प्रावधान किया गया है स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के लिए ₹100 करोड़ निर्धारित किए गए हैं तकनीकी संस्थानों का विस्तार आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कबीरधाम, रायगढ़, जशपुर एवं जगदलपुर में नए CGIT संस्थानों की स्थापना हेतु ₹38 करोड़ रखे गए हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोग

CG ACE योजना के विस्तार के लिए ₹33 करोड़ का प्रावधान है, जिससे अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में तैयारी सुविधाएं मजबूत होंगी रायपुर में मेगा परीक्षा केंद्र निर्माण के लिए ₹25 करोड़ निर्धारित किए गए हैं।

नवाचार व स्टार्टअप प्रोत्साहन

36 Inc CG Innovation Centre एवं Software Technology Parks of India सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए ₹35 करोड़ का प्रावधान किया गया है International Institute of Information Technology Naya Raipur में अधोसंरचना विकास हेतु ₹20 करोड़ निर्धारित हैं।

महाविद्यालयों में विकास

25 नए महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹25 करोड़ का प्रावधान किया गया है दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार एवं रायगढ़ के 5 सरकारी महाविद्यालयों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापना हेतु ₹15 करोड़ निर्धारित किए गए हैं।

करियर व मार्गदर्शन सुविधा

मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए ₹10 करोड़ का प्रावधान है सभी नालंदा पुस्तकालयों में करियर काउंसलिंग केंद्र स्थापित करने हेतु ₹10 करोड़ निर्धारित किए गए हैं  छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बजट का उद्देश्य

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा नवाचार और स्टार्टअप को समर्थन आधुनिक अधोसंरचना का विकास युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर

अंत में कमलेश प्रजापति ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह बजट युवा शक्ति को सशक्त बनाकर राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!