E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण सम्मान सदस्यता वृद्धि, फ़ूड फ़ॉर हंगर और शिक्षा प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिली बड़ी उपलब्धि

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव।

लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी ने सेवा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। दिनांक 1 फ़रवरी को अमरकंटक में आयोजित लायंस कैबिनेट मीटिंग में क्लब को डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत उल्लेखनीय सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एम जे एफ लायन अमित खण्डेलवाल को पूरे डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के 136 क्लबों में सर्वाधिक 24 नए सदस्य जोड़ने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि क्लब की सक्रियता और जनसेवा के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

फ़ूड फ़ॉर हंगर में राष्ट्रीय पहचान

लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी को फ़ूड फ़ॉर हंगर जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूरे भारत के क्लबों में उच्च स्थान प्राप्त हुआ है। इस सराहनीय कार्य के लिए क्लब को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किए जाने की जानकारी दी गई।

इंटरनेशनल प्रेसिडेंट के जन्मदिवस पर भी विशेष सम्मान

इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए. पी. सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सर्वाधिक सदस्य जोड़ने के लिए भी लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी सेवा की पहल

मीटिंग के दौरान रीजन चेयर पर्सन एम जे एफ लायन राजकुमार शर्मा एवं जोन चेयर पर्सन लायन शारदा तिवारी द्वारा अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

इसी क्रम में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा “सबको शिक्षा, सबको सम्मान” के उद्देश्य से ग्राम तिलई, राजनांदगांव स्थित प्रेरणा विद्यापीठ स्कूल को परमानेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित कर उसके संचालन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। आगे चलकर इस विद्यालय का नाम लायंस प्रेरणा विद्यापीठ, तिलई, राजनांदगांव रखा जाएगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में क्लब की स्थायी और दूरगामी सेवा सुनिश्चित होगी।

माँ नर्मदा के चरणों में विशेष प्रार्थना

कार्यक्रम में रीजन सचिव लायन प्रकाश सांखला, लायन टीना खण्डेलवाल (चार्टर प्रेसिडेंट, लियोनेस क्लब राजनांदगांव) सहित अनेक लायन सदस्य उपस्थित रहे।

1 फ़रवरी को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर अमरकंटक में माँ नर्मदा के पावन चरणों में लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के समस्त सदस्यों द्वारा विशेष प्रार्थना की गई एवं क्लब की उन्नति, सेवा और सफलता की कामना की गई।

उक्त संपूर्ण जानकारी लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी के सचिव लायन मयंक शर्मा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!