
दल्लीराजहरा।
DGMS माइन सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए भारत हेवी अर्थ मूविंग मशीनों (BEML) के संचालन एवं रख-रखाव से संबंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एक वीटी सेंटर के सभागार में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र की दल्लीराजहरा, छरनदल्लीराजहरा एवं नंदनी खदानों के मशीन ऑपरेटर एवं मेंटेनेंस टीम के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तीन दिनों में कुल 117 कर्मचारियों ने इस प्रशिक्षण से लाभ उठाया।
संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बी.आर. गहरवाल, मुख्य महाप्रबंधक राजहरा माइंस, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं ओंकारनाथ, क्षेत्रीय प्रबंधक, बीईएमएल लिमिटेड नागपुर, साथ ही निशांत कुमार, जिला प्रबंधक बीईएमएल लिमिटेड भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संचालित करने में संजीव यादव, सहायक महाप्रबंधक बीईएमएल लिमिटेड बिलासपुर, गोपी कामिनेनी, सहायक महाप्रबंधक बीईएमएल लिमिटेड नागपुर, वेंकटेशन, सर्विस इंजीनियर नागपुर एवं चिरंजीत हलदर, सर्विस इंजीनियर बीईएमएल मार्क, राजहरा खदान का विशेष योगदान रहा।
तीनों दिन वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति
प्रथम दिन:
जयप्रकाश, महाप्रबंधक प्रभारी राजहरा खदान, मयाराम ठाकुर, महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड एस) लोह अयस्क, राजहरा, बीरेंद्र कुमार, उपमहाप्रबंधक एमएचटी, लोह अयस्क, राजहरा उपस्थित रहे।
द्वितीय दिन:
एन.के. साहू, महाप्रबंधक (एम एंड एस) लोह अयस्क, राजहरा उपस्थित रहे।
तृतीय दिन:
बिपिन कुमार, महाप्रबंधक प्रभारी दल्लीराजहरा खदान एवं
मयंक दुबे, सहायक (एम एंड एस) लोह अयस्क, राजहरा की उपस्थिति रही।
सुरक्षा व उत्पादन दोनों पर दिया गया जोर
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बी.आर. गहरवाल, मुख्य महाप्रबंधक राजहरा माइंस एवं ओंकारनाथ, क्षेत्रीय प्रबंधक नागपुर ने अपने उद्बोधन में माइन सेफ्टी, स्वयं की सुरक्षा तथा उत्पादन में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने का भरोसा दिलाया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार
तीनों दिनों के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम के समापन से पूर्व निशांत कुमार, जिला प्रबंधक बीईएमएल लिमिटेड भिलाई एवं गोडविन विविलिया, मार्क प्रभारी बीईएमएल लिमिटेड दल्लीराजहरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बीएसपी प्रबंधन एवं बीरेंद्र कुमार, उपमहाप्रबंधक एमएचटी, लोह अयस्क, राजहरा के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




