
राजनांदगांव।
अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन प्रीमियर लीग सीजन-6 बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब प्रिया होजयारी टीम ने अपने नाम कर लिया। सम्मेलन के अवंत अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
सेमीफाइनल मुकाबलों में प्रिया होजयारी ने श्याम मार्केटिंग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में श्रीराम इंडस्ट्रीज ने गोयल दाल मिल को पराजित कर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीराम इंडस्ट्रीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 60 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिया होजयारी टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं रहा, लेकिन मध्यक्रम में वैभव अग्रवाल (कल्ला) और टीम ऑनर प्रतीक अग्रवाल की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने टीम को जीत की ओर पहुंचाया। प्रिया होजयारी ने 9वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। विनिंग रन अंकुश अग्रवाल ने छक्का जड़कर लगाया।
इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच शौर्य गोयल रहे। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार रूद्राक्ष अग्रवाल को मिला, जबकि बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट फील्डर वैभव अग्रवाल रहे। अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब वैभव गोयल को दिया गया।
खिताब विजेता प्रिया होजयारी टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी, जबकि रनर-अप श्रीराम इंडस्ट्रीज को ₹15,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। पुरस्कार अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के टाइटल स्पॉन्सर चेयरमैन सुनील अग्रवाल सहित रचित एवं शशांक अग्रवाल द्वारा प्रदान किए गए।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में विनोद अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विकास गोयल, सुलभ अग्रवाल, अवंत अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, निकुंज सिंघल, सौरभ सिंघल एवं भावेश अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
खेल के साथ-साथ आयोजन में भजन जैंमिंग का भी आयोजन किया गया, जिसे रूबल सिंह अरोरा ने प्रस्तुत किया। यह भजन संध्या सिंघल परिवार, नथमलजी सिंघल, स्व. श्री प्रेमप्रकाश सिंघल एवं ऋषभ सिंघल की स्मृति में आयोजित की गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने भाग लेकर भक्ति भाव का आनंद लिया। खेल और भक्ति के इस संगम ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।
उपरोक्त जानकारी अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रतीक अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल ने दी।




