छत्तीसगढ़देश

राजनांदगांव कांग्रेस में एकजुटता की नई पहल, शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता ‘चंपू’ से की मुलाकात

राजनांदगांव में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। इसी क्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार ने कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता राजेश कुमार गुप्ता ‘चंपू’ के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की।

इस मुलाकात को औपचारिक रूप से शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसके दूरगामी संकेत निकाले जा रहे हैं। मुलाकात के दौरान शहर अध्यक्ष श्री मुदलियार ने वरिष्ठ नेता से कुशलक्षेम जाना और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

संगठनात्मक मजबूती पर मंथन

बैठक के दौरान शहर की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनहित से जुड़े मुद्दों और कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय करने जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठन में आपसी समन्वय, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता से सीधे जुड़ाव को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।

अनुभव और ऊर्जा का संगम

वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा नेतृत्व की ऊर्जा के समन्वय से पार्टी आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है। इस मुलाकात को संगठन में नई एकजुटता और मजबूती का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!