छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनिया

भाजपा के नव नियुक्त प्रभारियों का बालोद आगमन, 2028 चुनाव की तैयारी पर जोर

बालोद (छत्तीसगढ़)

भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारियों का सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय, जूंगेरा में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। आगमन के पश्चात संयुक्त परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला प्रभारी संध्या परधनिया एवं विधानसभा प्रभारियों दीपक म्हस्के और चंदूलाल साहू का भाजपा दुपट्टा व पुष्पमाला से स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने प्रभारियों का परिचय कराते हुए कहा कि सभी नेता संघर्ष और समर्पण के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं और कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी संध्या परधनिया ने कहा कि चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। 2028 के तीनों विधानसभा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। विधानसभा प्रभारी दीपक म्हस्के ने कहा कि चुनाव लोकप्रियता से नहीं, बल्कि बूथ स्तरीय सक्रियता और मजबूत मैनेजमेंट से जीते जाते हैं। वहीं, डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद बालोद की तीनों विधानसभा सीटें चुनौती हैं, जिन्हें मजबूत संगठन के माध्यम से जीता जा सकता है।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जिले की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक आंकड़ों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

 

इस अवसर पर प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!