
कुसुमकसा।
पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस द्वारा अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय जयपाल सिंह बैस की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ सह वार्षिक श्राद्ध का भव्य आयोजन 16 से 24 दिसंबर 2025 तक कुसुमकसा में किया जा रहा है।

कथा स्थल का विधिवत भूमिपूजन आचार्य आमोद त्रिपाठी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संजय बैस की माता जी कमला बैस ने पहली गैती चलाकर भूमि पूजन किया। वहीं संजय बैस एवं मंजू बैस ने कथा स्थल में गणेश, अंबिका व वरुण देव स्थापना कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में बरखा राजपूत, शिव भानु प्रताप सिंह, स्वाति केसरिया, जनपद सदस्य आशा आर्य, आरएसएस के डॉ. भूपेंद्र मिश्रा, भुवन सिन्हा, उपसरपंच नितिन जैन, रामजानकी सेवा समिति अध्यक्ष संतोष जैन, देवराज जैन, मोनू गुप्ता, मोती कुचेरिया, पूनम सिन्हा, होमन कौशिक, जगन्नाथ सिवाना, मनीष जेठवानी, भाजपा मंडल महामंत्री टिकेंद्र साहू, वायपी गांगुली, गोविंद सिन्हा, धनकर, रवि यादव, बलवंत साहू, दुर्गा राजाभोज, खेमिन निर्मलकर, पड़ौती मैडम, शिवराम सिंदरामे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा वाचन प्रसिद्ध भागवत कथावाचक पंडित कृष्णकांत शास्त्री (रामनगर, कवर्धा) द्वारा किया जाएगा, जिनकी कथाओं को हजारों लोग यूट्यूब के माध्यम से भी सुनते हैं।

प्रतिदिन का कार्यक्रम
प्रतिदिन प्रातः 9:00 से 12:00 बजे — पार्थिव शिवलिंग पूजा एवं रुद्राभिषेक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह (16–24 दिसंबर) 16 दिसंबर, मंगलवार — कलश यात्रा, वेदी पूजन, गौकर्ण माहात्म्य 17 दिसंबर, बुधवार — शूक जन्म, व्यास अवतरण, वाराह अवतार 18 दिसंबर, गुरुवार — शिव विवाह, सति चरित्र, ध्रुव चरित्र 19 दिसंबर, शुक्रवार — गंगा महिमा, प्रहलाद चरित्र 20 दिसंबर, शनिवार — वामन अवतार, राम जन्म, कृष्ण जन्म 21 दिसंबर, रविवार — गोवर्धन लीला, बाल चरित्र, रुक्मणी विवाह 22 दिसंबर, सोमवार — पारिजात, स्यमंतक मणि, सुदामा चरित्र 23 दिसंबर, मंगलवार — दत्तात्रेय राजगुरु, परीक्षित मोक्ष, हवन, चढ़ौत्री 24 दिसंबर, बुधवार — गीता प्रवचन, महाआरती, वार्षिक श्राद्ध, ब्राह्मण भोजन
24 दिसंबर को विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजन के अंतिम दिन श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।
इसमें मिलेगा—
नि:शुल्क नेत्र जाँच जरूरतमंदों के लिए फ्री ऑपरेशन नि:शुल्क भोजन, दवाई एवं चश्मा अस्पताल आने-जाने की व्यवस्था आवश्यक दस्तावेज: वोटर आईडी / आधार कार्ड
सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह
कमला बैस, संजय बैस एवं मंजू बैस ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे कथा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें तथा 24 दिसंबर को आयोजित महा नेत्र चिकित्सा शिविर का लाभ अवश्य लें।




