छत्तीसगढ़दुनियादेश

नाई सेन समाज भवन का भूमि पूजन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 20 लाख की लागत से होगा भवन निर्माण

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद।

बालोद जिला सेन समाज के लंबे समय से प्रतीक्षित सामाजिक भवन निर्माण कार्य की शुरुआत आज भूमि पूजन के साथ हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्वीकृत 20 लाख की राशि से बनने वाले इस भवन का भूमि पूजन समारोह गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चमन देशमुख ने की। मुख्य अतिथि यशवंत जैन ने अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन की राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज को शिक्षा, संगठित प्रयास एवं आपसी सौहार्द के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही धर्मांतरण से जुड़े किसी भी गतिविधि से सतर्क रहने की अपील की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष मोना सेन, समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत सेन, जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित प्रदेशभर एवं बालोद जिले के नाई सेन समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!