छत्तीसगढ़दुनिया

बालोद जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सुबह से ही कई गोदामों पर दी दबिश

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद, 25 नवंबर 2025।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा कोचियों व व्यापारियों द्वारा धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर आज तड़के से ही जिले के विभिन्न स्थानों पर जांच दल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

कलेक्टर मिश्रा स्वयं निरीक्षण अभियान में शामिल रहीं। उन्होंने गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम सांकरी में सुरेश किराना स्टोर्स, मोगरी रोड स्थित विकास जैन के गोदाम, तथा धर्मीचंद जैन और सुरेश जैन के घर में बनाए गए गोदामों का निरीक्षण किया। वहीं, गुंडरदेही मुख्यालय में बस स्टैंड के पास गुप्ता ट्रेडर्स के गोदामों का भी परीक्षण किया गया, जहाँ धान नहीं पाया गया।

इसी दौरान धान खरीदी केंद्र गुंडरदेही में निरीक्षण के समय ग्राम खुटेरीरंग के किसान ऋषि कुमार द्वारा लाए गए 104 कट्टा (41.60 क्विंटल) धान के बारदाने संदिग्ध पाए गए। कलेक्टर मिश्रा ने तत्काल 104 बारदानों को जब्त करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा एसडीएम डौंडी श्री सुरेश साहू एवं जांच दल ने ग्राम मथेना में व्यापारी ईश्वर साहू के गोदाम से 1119 बोरियों में रखे 425.22 क्विंटल धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, तथा किसानों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!