छत्तीसगढ़दुनियादेश

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में लापरवाही — भाजपा सरकार किसानों को कर रही परेशान : निखिल द्विवेदी कहा – कांग्रेस शासन काल किसानों के लिए रहा स्वर्ण युग

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगाँव।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान कर रही है और खरीदी व्यवस्था में अव्यवस्था फैलाकर केवल औपचारिकता निभा रही है।

द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान, विशेषकर भूपेश बघेल के पाँच वर्षीय कार्यकाल में, किसान और पशुपालक खुद को सम्मानित और सुरक्षित महसूस करते थे। उस समय वास्तव में किसानों के लिए “स्वर्ण युग” था।

उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के मूड में ही नहीं है। प्रदेश के धान उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार सहित अन्य कर्मचारी पहले से ही सरकार से नाराज़ थे और अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार न कर दबाव की राजनीति किए जाने से कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा तक दे दिया।

इसके कारण उपार्जन केंद्रों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। नए कर्मचारियों को 15 नवंबर, यानी खरीदी शुरू होने से एक दिन पहले प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अब तक व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे हैं। पुराने अनुभवी कर्मचारियों जैसी दक्षता हासिल करने में उन्हें समय लगेगा।

द्विवेदी ने बताया कि टोकन कटने में दिक्कत, खरीदी में धीमी गति, हमालों से जबरन बोरा पल्टी, और उससे जुड़ी अतिरिक्त लागत समेत अनेक समस्याएँ किसानों को परेशान कर रही हैं। किसानों के खुद बोरा पल्टी करने के बावजूद भी खरीदी से मना किया जा रहा है। कहीं सुतली की कमी, कहीं पानी पिलाने वाले की अनुपस्थिति, तो कहीं कांटेमारी और टोकन के लिए लंबा इंतजार—ऐसी अनेक अव्यवस्थाओं ने किसानों को बेहद परेशान कर दिया है।

अंत में निखिल द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!