E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सरदार पटेल जयंती पर रायपुर में निकला यूनिटी मार्च, विधायक अनुज शर्मा बोले—“एकता ही देश की शक्ति

रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राजधानी में ‘एकता और अखंडता’ के संदेश के साथ भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। दानी स्कूल से शुरू हुई यह पदयात्रा फाफाडीह स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पहुँचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं, युवाओं, महिलाओं और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पदयात्रा में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि “देश की एकता और अखंडता वही शक्ति है जो हमें जोड़ती है। यदि हम सरदार पटेल जी के दिखाए मार्ग पर चलें, तो दुनिया की कोई ताकत भारत की ओर बुरी नजर से नहीं देख सकेगी।”

विधायक शर्मा ने राष्ट्रनिर्माण में सरदार पटेल की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि विविधता में एकता के मंत्र को पूरे देश में स्थापित किया। वे एक ऐसे नेता थे जो मतभेदों के बीच भी लोगों को साथ लाने की क्षमता रखते थे।

यूनिटी मार्च को देश की एकता का उत्सव और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल और विविध देश के लिए एकता, सुरक्षा, समृद्धि और विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, गुरु खुशवंत साहेब, अशोक बजाज, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पदयात्रा के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश पूरे मार्ग में गूंजता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!