छत्तीसगढ़देशराज्य

जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, सभी तैयारियाँ पूरी

बालोद छत्तीसगढ़

बालोद, 14 नवंबर 2025।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शनिवार 15 नवंबर से प्रारंभ होगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले के सभी 52 उपार्जन केन्द्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन 301 किसानों को कुल 13998 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन जारी किए गए हैं।

किसानों के लिए बेहतर सुविधाएँ

धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाँव, प्राथमिक उपचार पेटी, प्लास्टिक बैग, भूसा, दीमकरोधी दवाइयाँ सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

नाप-तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, आर्द्रता मापी यंत्र, इंटरनेट, कम्प्यूटर, यूपीएस एवं जनरेटर की उपलब्धता भी सुनिश्चित है।

हड़ताल के बीच वैकल्पिक स्टाफ की तैनाती

समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से खरीदी प्रभावित न हो, इसके लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही वैकल्पिक कम्प्यूटर ऑपरेटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

कड़ी निगरानी और अवैध धान पर रोक

धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है

।राजस्व अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार पूरे समय मौके पर रहकर व्यवस्था देखेंगे।

वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध धान खरीदी-फरोख्त रोकने के लिए उड़नदस्ता टीम, संवेदनशील स्थानों की सतत निगरानी और चेकपोस्टों पर कड़ी चेकिंग की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है।

उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आर.के. राठिया ने बताया कि धान खरीदी की प्रक्रिया जिले में बिना किसी अवरोध के संचालित करने सभी तैयारियाँ पूर्ण हैं।

क्रमांक/872/ठाकुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!