छत्तीसगढ़दुनियादेश

गुंडरदेही में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न, पं. नेहरू की 135वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि SIR प्रक्रिया में बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर

गुंडरदेही छत्तीसगढ़

गुंडरदेही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही की महत्वपूर्ण बैठक साहू सदन में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए की गई।

बैठक का स्वागत उद्बोधन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू ने दिया। उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने देश को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदृष्टि के कारण ही भारत विश्व मंच पर एक मान्य शक्ति के रूप में उभरा। साथ ही उन्होंने SIR के तहत प्रत्येक बूथ में BLA की नियुक्ति संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की।

ब्लॉक प्रभारी श्री केदार देवांगन ने सभी कांग्रेसजनों से बूथ स्तर पर घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क मजबूत करने का आव्हान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता की पहचान और नागरिकता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को 2003 की मतदाता सूची से लिंक करना होगा। महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए उनके मायके से दस्तावेज मंगाकर BLO को प्रदान करने की बात भी कही गई। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट तथा BLO के पास सभी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं तथा कुल 13 प्रकार के वैकल्पिक दस्तावेज मान्य हैं।

 

गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवरसिंह निषाद ने संगठन के पदाधिकारियों, मंडल/सेक्टर प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों एवं BLA से अपील की कि SIR प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। उन्होंने सभी को पूर्ण मुस्तैदी से कार्य करने की सलाह दी।

बैठक में प्रमुख रूप से श्री संजय साहू, श्री नुरुल्ला खान, श्रीमती सुचित्रा साहू, महामंत्री तामेश्वर देशमुख, मंडल अध्यक्ष सलीम खान, मानसिंग देशलहरा, तरुण साहू, डॉ. मानसिंग सार्वा, सेक्टर प्रभारी तरुण पारकर, निजानंद चंद्राकर, अभिषेक यादव, नीलकंठ टंडन, लवकेश यदु, लिखन निषाद, गिरेन्द्र यादव, कचरु राम साहू, मीडिया प्रभारी सागर साहू, जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती ममता सेन, अश्वनी सोनकर, पूर्णेश्वर साहू, श्रीराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं BLA उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!