छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियाराजनीतिलोकल न्यूज़

अछोली में महिला पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; बेटी को फोन पर परेशान करने से मना करने पर घटना

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली में एक युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी यशवंत गोड़ लंबे समय से पीड़ित महिला की बेटी को फोन कर परेशान करता था। रविवार को जब यशवंत महिला के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी महिला ने उसे अपनी बेटी को फोन करने से रोका। इससे नाराज होकर आरोपी ने गाली गलौज की और चाकू से महिला की पीठ व पेट में दो से तीन वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!