छत्तीसगढ़राज्य

नो पार्किंग में खड़े किए 10 वाहनों पर लगा यातायात का ताला

13.10.2025: यातायात कार्यालय बालोद

नो पार्किंग में खड़े किए 10 वाहनों पर लगा यातायात का ताला।

शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों पर किया गया 20,000रू. का जुर्माना।

आज दिनांक 13.10.2025 को जयस्तंभ चौक, कचहरी के पास नो पार्किंग में अवैधानिक रूप से खड़े किए गए 10 वाहनों पर यातायात पुलिस बालोद द्वारा कार्यवाही कर 3,000रू. समन शुल्क वसूल किया गया, साथ ही वाहन चालकों को समझाईश दिया गया की नो पार्किंग में वाहन खड़ी न करें हमेशा यातायात नियमों का पालन करें सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने पुलिस प्रशासन बालोद का सहयोग करें।

दिनांक 11.10.2025 को शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 02 ट्रक वाहनों पर यातायात बालोद द्वारा कार्यवाही कर आज दिनांक 13.10.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा दोनो शराबी वाहन चालकों से 10,000-10,000रू. कुल 20,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दिया गया की भविष्य में दोबारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाएं जाने पर अर्थदण्ड के साथ-साथ करावास से भी दण्डित किया जावेगा।

THE CHHATTISGARH 24X7 में भी मोबाइल शॉप, ऑटो शोरूम, नए दुकान जैसे संबंधित सभी प्रकार के छोटे विज्ञापन स्वीकार किए जाते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!