छत्तीसगढ़राज्य

बालोद के दिलीप कौशिक को मिला राष्ट्रीय यूथ चेंज मेकर अवॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट

हरियाणा के करनाल में आयोजित एक भव्य समारोह में बालोद, छत्तीसगढ़ के दिलीप कौशिक को राष्ट्रीय यूथ चेंज मेकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें इंग्लैंड से वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए दिया गया।

अखिल भारतीय संस्था निफा (नेशनल इंटीग्रेट फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट) द्वारा आयोजित इस समारोह में देश-विदेश से समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता के साथ-साथ जापान, इंग्लैंड और मॉरीशस से आए विशिष्ट अतिथियों ने दिलीप कौशिक को सम्मानित किया।

यह सम्मान दिलीप कौशिक के समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और युवाओं को प्रेरित करने के उनके प्रयासों का प्रतीक है। उनके इस उपलब्धि ने न केवल बालोद बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!