
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 125वें एपिसोड को 31 अगस्त 2025 को पूरे देश में उत्साह के साथ सुना गया। छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम को सुनने के मामले में बालोद जिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बालोद जिला के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और समस्त कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और इसे संगठन की एकजुटता और समर्पण का परिणाम बताया।
जिला संयोजक श्री शरद ठाकुर और सह-संयोजक श्री रिंकू राजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“यह उपलब्धि हमारी सामूहिक मेहनत का नतीजा है। हमारा लक्ष्य है कि भविष्य में ‘मन की बात’ को और अधिक लोगों तक पहुँचाकर बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करे।”
कार्यक्रम की सफलता में जिले के कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और समर्पण प्रशंसनीय रहा। यह उपलब्धि न केवल बालोद जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और संगठनात्मक शक्ति को भी दर्शाता है।




