छत्तीसगढ़राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर में आत्मीय स्वागत, विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग किया अभिनंदन

30 अगस्त 2025, शनिवार

रायपुर: आज स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में अपनी प्रथम विदेश यात्रा पूर्ण कर लौटे छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब विकास के स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। उनकी सरकार की नई औद्योगिक नीति और विदेश यात्रा से प्रदेश में निवेश के नए द्वार खुले हैं। जापान और साउथ कोरिया के दौरे के दौरान बड़े उद्योगपतियों से निवेश का आग्रह किया गया, जिससे छत्तीसगढ़ में नवीन तकनीकों का उपयोग, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, युवाओं के लिए स्किलिंग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।”

विधायक अनुज ने MOTN सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि फरवरी 2025 में जहाँ 39% जनता मुख्यमंत्री के कार्यों से संतुष्ट थी, वहीं अगस्त 2025 में यह आँकड़ा बढ़कर 41.9% हो गया है। यह बढ़ता विश्वास दर्शाता है कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण की सच्ची गारंटी है।

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री श्री साय ने देशभर के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व का विषय है। उनकी सरकार द्वारा गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और मातृशक्ति के लिए संचालित योजनाएँ, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और बुनियादी ढाँचे में सुधार जन-जन के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो रहे हैं।”

यह स्वागत समारोह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!