छत्तीसगढ़

बालोद: जामा मस्जिद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

बालोद, 15 अगस्त 2025:

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालोद के जामा मस्जिद परिसर में मुस्लिम समाज ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ समारोह आयोजित किया। सुबह 7:30 बजे पेश इमाम शकील रजा चिश्ती ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


अपने संबोधन में शकील रजा चिश्ती ने कहा, “15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली, वह शुक्रवार का दिन था और आज भी संयोग से जुम्मा है। देश की आजादी के लिए मुस्लिम समाज ने अन्य देशवासियों के साथ मिलकर बलिदान दिया। हमें इस आजादी की रक्षा हर कीमत पर करनी है।” उन्होंने देश के दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने और देश की तरक्की के लिए मुस्लिम समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नायब इमाम मुस्ताक पटेल, हाजी खलील अहमद, उस्मानउल्लाह, इजराइल, अरमान अश्क, मोहम्मद अबरार सिद्दीकी, हाकिम ताज, स्माइल खान, रहीम मोहम्मद, हसनात सिद्दीकी, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के दुर्ग संभाग अध्यक्ष हाजी जाहिद अहमद खान और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आदिल हामिद सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह के अंत में इंतजामिया मस्जिद कमेटी के सदर शाहिद अहमद खान द्वारा मिठाई वितरण किया गया। यह आयोजन देशभक्ति और सामाजिक एकता का शानदार उदाहरण बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!