छत्तीसगढ़

अरमुरकासा के 35 किसानों को मिले बैटरी चलित स्प्रेयर

बालोद(छत्तीसगढ़),

जनपद सदस्य मंजू बैस के प्रयासों से किसानों को मिला लाभ

दल्ली राजहरा, 18 जून 2026। ग्राम पंचायत अरमुरकासा में कृषि विभाग द्वारा बैटरी चलित स्प्रेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 35 किसानों को स्प्रेयर वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग सभापति श्रीमती आशा आर्य ने की, जबकि सरपंच श्री हलधर गोरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कृषि विभाग के अधिकारी वाई.आर. देहारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। वितरण के दौरान किसानों ने आधुनिक कृषि उपकरण मिलने पर खुशी व्यक्त की और इसे खेती के कार्यों को आसान बनाने वाला कदम बताया।

सरपंच ने किया जनपद सदस्य का आभार व्यक्त

सरपंच हलधर गोरे ने कहा कि गांव के किसानों को लंबे समय से इस प्रकार की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जनपद सदस्य मंजू बैस के प्रयासों से किसानों की मांग प्रशासन तक पहुंची और आज 35 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इसके लिए जनपद सदस्य और कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

जल संरक्षण और उन्नत खेती पर दिया गया जोर

कृषि विभाग सभापति श्रीमती आशा आर्य ने किसानों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसानों तक यह सुविधा पहुंचाने में जनपद सदस्य मंजू बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जैविक खेती अपनाने की अपील

मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू संजय बैस ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर धीरे-धीरे जैविक खेती की ओर बढ़ने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में पौधारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बड़ी संख्या में किसान रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग के अधिकारी श्री चेतन लाल भुआर्य ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण, संतोष लेडिया, नरेश केरम, राकेश नसर्वास, मुकेश मेरिया, इमन लाल, रामाधार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने इस पहल को खेती को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!