छत्तीसगढ़

घर-घर पहुंचे विधायक अनुज शर्मा

बालोद, छत्तीसगढ़।

धरसींवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “घर-घर चलो अभियान” के तहत धरसींवा विधायक Anuj Sharma ने ग्राम बंगोली, मोहरेंगा और बरौंडा का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

योजनाओं की दी जानकारी

विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

कुम्हार परिवार से की मुलाकात

दौरे के दौरान विधायक एक कुम्हार परिवार के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार द्वारा बनाए जा रहे मिट्टी के उत्पादों का अवलोकन कर पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

बुजुर्गों का सम्मान

विधायक ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें शॉल, फूलमाला और छाते भेंट कर सम्मानित किया गया।

समस्याएं सुनीं

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और पेयजल जैसी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सभापति स्वाति वर्मा, जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!