छत्तीसगढ़

गर्मी में प्रगणकों का बढ़ाया हौसला

बालोद छत्तीसगढ़ l

कुसुमकसा। केंद्र सरकार की जनगणना 2027 के तहत प्रगणक भीषण गर्मी में घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करने में जुटे हैं। 42 डिग्री तापमान और लू के बीच वे लगातार अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

जनपद सदस्य का सराहनीय प्रयास

जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस ने प्रगणक टीम का उत्साह बढ़ाते हुए अपने निवास पर उन्हें ठंडा पानी और लस्सी पिलाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन मौसम में भी कर्मचारी पूरी निष्ठा से राष्ट्रीय दायित्व निभा रहे हैं।

जनता से सहयोग की अपील

मंजू बैंस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि जब भी जनगणना कर्मी उनके घर आएं, तो सही जानकारी दें और उनका सहयोग करें। साथ ही एक गिलास ठंडा पानी देकर उनका हौसला बढ़ाएं।

सुबह से शाम तक जारी कार्य

प्रगणक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक गलियों में पैदल घूमकर हाउस लिस्टिंग और परिवार की जानकारी दर्ज कर रहे हैं। इस कार्य में महिला प्रगणक भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

मोबाइल ऐप से हो रहा सर्वे

जनगणना के दौरान मोबाइल एप के माध्यम से मकान, परिवार, शिक्षा, रोजगार, प्रवास और दिव्यांगता सहित 31 बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है।

योजनाओं का बनेगा आधार

जनगणना से जुटाए गए आंकड़े आगामी 10 वर्षों तक सरकार की योजनाओं—जैसे स्कूल, अस्पताल, राशन और सड़क—के लिए आधार का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!