
निरीक्षण राजनांदगांव। ग्राम फरहद (सोमनी) में आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संयुक्त आयोजन यह भव्य आयोजन तहसील साहू संघ राजनांदगांव, परिक्षेत्रीय साहू संघ ईरा एवं ग्रामीण साहू संघ फरहद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
समय-सारणी तहसील साहू संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के अनुसार कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। सुबह संत शिरोमणि माता कर्मा की पूजा-अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कवि सम्मेलन आकर्षण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहेगा, जिसमें जिले के ख्यातिप्राप्त कवि हास्य-व्यंग्य और गीतों की प्रस्तुति देंगे।
सम्मान समारोह समारोह में मेधावी छात्रों, मंडल अध्यक्षों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडे उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह शामिल होंगे।
अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मोतीलाल साहू, कमल किशोर साहू एवं जिला महामंत्री नीलमणी साहू सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहेंगे।
कवि करेंगे काव्य पाठ कवि सम्मेलन में डॉ. दादू लाल जोशी, ओमप्रकाश साहू ‘अंकुर’, लखन लाल साहू ‘लहर’, महेंद्र कुमार बघेल ‘मधु’, चंद्रशेखर साहू, श्रीमती चेतना साहू, कोमल सिंह ‘गुरू’, कुलेश्वर दास साहू, डोहर दास साहू एवं मनीष साहू ‘मन’ सहित अन्य कवि प्रस्तुति देंगे।
जानकारी इस संबंध में जानकारी जिला महामंत्री नीलमणी साहू द्वारा दी गई




