छत्तीसगढ़

बम्हनी चारभांठा में धूमधाम से मनाई गई भक्त मां कर्मा जयंती

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

भव्य आयोजन संपन्न

ग्राम बम्हनी चारभांठा में ग्राम स्तरीय भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं भूमिजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

मुख्य व प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू शामिल हुए। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में किरण रविन्द्र वैष्णव (अध्यक्ष जिला पंचायत) एवं संजय सिन्हा (अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चुरामन साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ छुरिया) ने की।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी

विशिष्ट अतिथियों में बीस्म बाई मंडावी, अमरनाथ साहू, नीरा साहू, उमेराम मंडावी, मनसुख साहू, बालकिशन साहू, कुमेश्वरी साहू, शिशुपाल साहू, कविता साहू, उमेश साहू, बलराम साहू, यादोदास वैष्णव एवं मीना धुर्वे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समाज में उत्साह और एकता का माहौल

कार्यक्रम में समाज के सभी स्वजातीय भाई-बंधुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का सुंदर माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!