
राजनांदगांव।
राजनांदगांव पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद ट्रेन से राज्य से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह पकड़ा गया।
पेड़री अस्पताल से मिली सूचना
मंगलवार (24 फरवरी) को पेड़री अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि आदित्य कुमार नामक युवक पर हसिया (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
BNS की धाराओं में मामला दर्ज
लालबाग थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी के निर्देश पर टीम गठित
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष संयुक्त टीम बनाई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी उदय सिन्हा उर्फ राज (22 वर्ष), निवासी स्टेशन बांकल, घटना के बाद ट्रेन से फरार हो गया था।
लोकेशन ट्रैकिंग से मिली सफलता
आरोपी की तलाश में लालबाग पुलिस, बागनदी पुलिस, आरपीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर घेराबंदी की।
महाराष्ट्र में दबोचा गया आरोपी
पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के गोंदिया में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




