E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशराज्य

राजनांदगांव में संकल्प बजट का स्वागत

राजनांदगाव छत्तीसगढ़

महापौर मधुसूदन यादव ने बताया सर्वांगीण विकास का रोडमैप

राजनांदगांव, 24 फरवरी। मधुसूदन यादव ने आज ओ. पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को समस्त वर्गों के कल्याण एवं छत्तीसगढ़ के चौतरफा विकास के लिए बेहतरीन बजट बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह “संकल्प बजट” राज्य के समग्र विकास की मजबूत वित्तीय रूपरेखा है।

1.72 लाख करोड़ का प्रावधान, विकास का संकल्प

महापौर श्री यादव ने कहा कि यह बजट सामाजिक सुरक्षा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संतुलित रूप से संबोधित करता है। उन्होंने इसे एक समग्र और आर्थिक रूप से संतुलित दस्तावेज बताया।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस

बजट में महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं ‘रानी दुर्गावती योजना’ के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बेटियों को 1.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता महतारी वंदन योजना सहित अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान।

श्री यादव ने कहा कि ये योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

किसानों, युवाओं और शिक्षा-स्वास्थ्य को मजबूती

महापौर ने कहा कि किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं और सहायता प्रावधानों को बजट में शामिल किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिससे राज्य के युवाओं और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।

राजनांदगांव शहर के लिए 50 करोड़ की सौगात

मधुसूदन महापौर श्री यादव ने बताया कि बजट में राजनांदगांव शहर के विकास के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं:

फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना

मोहरा एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने का प्रावधान मोंगरा बैराज से पाइपलाइन विस्तार शहर में पेयजल सप्लाई हेतु पाइपलाइन विस्तार 3 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण मोहारा जल संयंत्रगृह का मरम्मत कार्य रेवाडीह, गोकुलनगर, जी.ई. रोड से लखोली, आर.के. नगर से डोंगरगांव रोड का चौड़ीकरण लखोली, कन्हारपुरी, मोहारा बाईपास तक नाला निर्माण

उन्होंने कहा कि इन कार्यों से शहर की पेयजल और आधारभूत संरचना संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य विस्तार

मधुसूदन यादव महापौर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों का आभार

मधुसूदन महापौर यादव ने बजट में जिले के लिए किए गए प्रावधानों पर विष्णु देव साय, डॉ. रमन सिंह, अरुण साव एवं संतोष पाण्डे के प्रति आभार व्यक्त किया।

विकास, समावेशन और संवृद्धि की दिशा में मजबूत कदम

अंत में श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि यह बजट ग्राम, किसान, महिला और युवाओं के हित में सकारात्मक पहल है। उन्होंने आशा जताई कि इन प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति देगा और “विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य को साकार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!