E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेश

एसएसपीयू भिलाई में ‘ज्ञान संवाद 2025–26’ 60 टीमों ने अंतरविद्यालयी क्विज में दिखाया ज्ञान का सामर्थ्य स्वास्थ्य शिक्षा से लेकर खेल, विज्ञान और बॉलीवुड तक—क्विज के विविध राउंड ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को दिया मंच

भिलाई छत्तीसगढ़

भिलाई

श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एसएसपीयू), भिलाई में “ज्ञान संवाद 2025–26” अंतरविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की कुल 60 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी बौद्धिक क्षमता और सामान्य जागरूकता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सत्र में प्रसिद्ध न्यूट्रिशन कोच असीम सहगल के प्रेरणादायक व्याख्यान से हुआ। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला, जिससे विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।

क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय चरण छत्तीसगढ़ से संबंधित ज्ञान पर आधारित रहा। तृतीय एवं अंतिम ग्रैंड फिनाले राउंड में खेल, विज्ञान, बॉलीवुड सहित कुल छह उप-राउंड शामिल किए गए, जिसने प्रतियोगिता को अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक बना दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीपीएस भिलाई, द्वितीय स्थान डीपीएस भिलाई तथा तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैशालीनगर ने प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समापन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई. पी. मिश्रा ने सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुलपति डॉ. स्मिता सेलेट ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। वहीं डायरेक्टर एसएसपीयू डॉ. एस. सी. तिवारी ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और प्रतिस्पर्धा को सकारात्मक रूप में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक एवं विश्वविद्यालय के प्राध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में डीन वेलफेयर डॉ. गोविंद शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!