छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती

बालोद छत्तीसगढ़ l

बालोद, 30 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर कार्यों का गहन निरीक्षण किया। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में विभागीय कामकाज की विस्तार से समीक्षा की गई।

डौण्डीलोहारा व गुण्डरदेही के अधिकारियों को नोटिस

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर विकासखण्ड डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित वीईटीओ एवं बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी भी जताई गई।

कम प्रदर्शन पर वेतन रोकने के निर्देश

अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं करने वाले सीएचओ, आरएचओ तथा शून्य प्रसव वाले स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों के वेतन रोकने की भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीईओ श्री चंद्रवंशी ने स्पष्ट कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टीकाकरण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आशुतोष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बीएमओ, बीपीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ उन्मूलन, डायलिसिस, टीबी उन्मूलन, तंबाकू नियंत्रण, सिकलसेल, एनीमिया, मलेरिया जांच तथा आधार आधारित उपस्थिति सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!