क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपी व 01 नाबालिग गिरफ्तार घटना के कुछ ही घंटों में राजहरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बालोद(छत्तीसगढ़)

थाना राजहरा क्षेत्र अंतर्गत चाकू से किए गए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों एवं 01 नाबालिग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई घटना के कुछ ही घंटों के भीतर की गई। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 18 दिसंबर 2025 को लगभग रात 03:00 बजे, प्रार्थी चुम्मन ठाकुर (उम्र 27 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 24 दल्लीराजहरा, अपने दोस्तों के साथ बीएसपी 02 नंबर स्कूल ग्राउंड में बैठा हुआ था। इसी दौरान राजहरा निवासी सुमित नायक, यशवंत विभार एवं एक नाबालिग स्कूटी से वहां पहुंचे।

आरोपी सुमित नायक ने प्रार्थी से थाना राजहरा में दर्ज एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया। प्रार्थी द्वारा इनकार करने पर तीनों आरोपियों ने एकराय होकर अश्लील गालियां दीं एवं जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सुमित नायक ने अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी पर हमला करने का प्रयास किया।

बीच-बचाव करने पर दोस्तों पर भी हमला

घटना के दौरान प्रार्थी के दोस्त नारायण नेताम एवं अंकित यादव बीच-बचाव करने पहुंचे, जिस पर सुमित नायक ने दोनों को भी जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया।

नारायण नेताम को पीठ व पेट में गंभीर चोटें आईं

अंकित यादव को दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर के घुटने के पास गंभीर चोटें आईं

घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 अपराध पंजीबद्ध

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक के तहत

धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए

पुलिस अधीक्षक बालोद –  श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन में

पुलिस अधीक्षक राजहरा – डॉ. चित्रा वर्मा के नेतृत्व में

राजहरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया गया।

 जप्त सामग्री

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर—

आरोपी सुमित नायक से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू

आरोपी यशवंत विभार से स्कूटी क्रमांक CG 24 E 7733

जप्त की गई।

⚖️ न्यायालय में पेश

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में तथा नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

 आरोपीगण का विवरण 

सुमित सिंह नायक, पिता – मुलायम सिंह नायक, उम्र – 18 वर्ष

निवासी – वार्ड क्रमांक 03, पटेल कॉलोनी, दल्लीराजहरा

यशवंत विभार, पिता – शिवराम विभार, उम्र – 20 वर्ष

निवासी  – वार्ड क्रमांक 04, टेबलर शेड, राजहरा

 एक नाबालिग, निवासी – दल्लीराजहरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!